एलियट ने कहा कि हमने देखा कि इस हफ्ते से ईरान के अधिक विमान वेनेज़ुएला गये हैं, हमारा मानना है कि ईरान से वेन्ज़ोएला के लिए तेल उद्योग के उपकरण लाने वाले यह विमान, वापसी में वेनेज़ुएला से सोना ईरान ले जाते हैं।
अमरीकी विदेशमंत्राय में वेन्ज़ोएला के प्रभारी एलियट अबराम्ज़ ने हडसन रिसर्च सेंटर से एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह दावा किया और कहा कि वेनेज़ुएला में ईरान की भूमिका बढ़ रही है।
इस से पहले अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया था कि ईरानी एयर लाइन माहान ने मादूरो सरकार के लिए " अज्ञात" मदद भेजी है। इसी के साथ उन्होंने इस ईरानी एयरलाइन पर प्रतिबंध लगाने की बात की थी।
ब्लूमबर्ग ने " जानकार " सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि वेन्ज़ोएला ने इस महीने 9 टन सोना ईरान को दिया है। वेनेज़ुएला ने यह सोना अपनी रिफाईनरियों की मरम्मत की वजह से ईरान को दिया है।
अभी तक ईरान या वेनेज़ुएला की ओर से अमरीका के इस दावे पर प्रतिक्रिया की सूचना नहीं मिली है।
अमरीका को अपने निकट वेनेज़ुएला में ईरान के बढ़ते प्रभाव से बेहद चिंता है।